Movie prime

Kal Ka Mausam 6 June Weather Forecast: राजस्थान में होगी झमाझम, दिल्ली समेत बिहार में थमेगा बारिश का सिलसिला 

जाने कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

 
kal ka mausam 6 june weather forecast

Kal Ka Mausam 6 June Weather Forecast: दिल्ली-NCR का मौसम फिर से बदलने को तैयार है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेलिसियस के बीच रहने का अनुमान है। इसी के चलते मौसम भी शुष्क रहेगा। IMD के अनुसार, 6 से 10 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 7 से 10 जून तक सतह पर हवाएं तेज गति से चलेंगी। तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
राज्य के कई हिस्सों में अभी बारिश का सिलसिला जारी जय। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मानसून के जल्दी आने की संभावना है और यह भी उम्मीद है कि मानसून से पहले की बारिश राज्य में अच्छी रहेगी। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश कम नहीं हो रही है, बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण पश्चिमी विक्षोभ पैदा हो गया है। बारिश के कारण टोंक, जयपुर, सीकर, नागौर, गंगानगर और अजमेर सहित विभिन्न शहरों की सड़कों पर पानी भर गया। राज्य में अधिकतम तापमान में 12 से 14 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज की गई है। 

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में जलवायु पूरी तरह से बदल गई है। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। मौसम काफी सुहावना रहा है। शुक्रवार को मौसम बदल सकता है। 6 जून से राज्य में बारिश पूरी तरह से रुक जाएगी। संभावना है कि आने वाले दिनों में राज्य के निवासियों को लू की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अगले 6-7 दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ने की संभावना है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
पूर्व चक्रवात के चलते राज्य में मौसम बदल गया है। राज्य में कल बिजली गिरने और मेघ गर्जना की आशंका है। IMD के मुताबिक, अगले दो से चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जो की 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पटना सहित दस जिलों में बुधवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकांश बारिश किशनगंज और गया में हुई। मौसम विभाग ने सीमांचल और दूसरे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।