Movie prime

Kal Ka Mausam: आसमान से बरसेगी आग, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब सहित इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी 

अगले दो दिन गर्मी से मचेगा कोहराम, देखी IMD का ताज़ा अपडेट 

 
kal ka mausam

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी ने सामान्य जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लू का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। जाने कल देश भर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसमः
दिल्ली-NCR में गर्मी और लू का कहर देखें को मिल रहा है। दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन में लू की स्थिति बनी हुई है। IMD ने अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ-साथ रातों को भी गर्मी बढ़ रही है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी-लू से कोई भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसमः
हरियाणा में शुक्रवार को गर्मी-लू का सिलसिला जारी रहेगा। लू के थपेड़ो के बीच पूरा दिन गुजरेगा। रातें भी गर्म रहेंगी। IMD ने राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। बेवजह घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। राज्य का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। 

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसमः
राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज लू चलने की संभावना है। इन जिलों में अलर्ट घोषित: बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा और चित्तौड़गढ़। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 46 से 48 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसमः
उत्तराखंड में वर्तमान में मौसम शुष्क है और अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, तापमान बढ़ सकता है।

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम:
गुरुवार को राज्य में गर्मी और लू का कहर देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को हीट-वेव अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, बरनाला, मोगा, फरीदकोट और मानसा जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी। राज्य का सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा, यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसमः
उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में अगले कुछ दिनों तक लू जारी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।