Movie prime

Kal Ka Mausam Tomorrows Weather 11 June: राजस्थान से लेकर यूपी तक, गर्मी का सितम रहेगा जारी, इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट 

जाने कल कैसा रहेगा मौसम का हाल 

 
Kal Ka Mausam Tomorrows Weather 11 June

Kal Ka Mausam Tomorrows Weather 11 June: दिल्ली में मंगलवार के दिन गर्मी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 11 से 16 जून तक पश्चिमी राजस्थान में कई क्षेत्रों पर लू चलने की संभावना है। कल से 13 जून तक, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी बने रहने की संभावना है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 जून को, पंजाब में 13 जून को हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश में 12 जून को लू चलने की संभावना है।  12 जून को राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति होने की संभावना है। रातें सामान्य से अधिक गर्म होंगी।

अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधितकतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं होगा। इसके बाद हीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और हीट वेव की संभावना जताई है। 

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कुछ हिस्सों मेंहल्की बारिश होने की संभावना है। 

दक्षिण भारत में भारी बारिश:
अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर तूफ़ान की संभावना है। 11 से 14 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, केरल और लक्षद्वीप में 11 से 14 जून तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना:
11 जून को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 से 14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तेज हवाएं (50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। 

जानें पूर्वी और मध्य भारत का मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 7 दिनों के दौरान, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों पर हल्की से मध्य वर्षा की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर 11 से 12 जून, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में 11 से 14 जून के दौरान और बिहार में 13 से 16 जून के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

11 से 14 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर और 12 और 13 जून को बिहार में आंधी के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। 12 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 13 से 16 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 10 और 14 से 16 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।