Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे में सिरसा, जींद समेत इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Haryana Rain Alert : हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिस से प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीँ एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की (Haryana Rain Alert) है। इनमें अंबाला, पंचकूला में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।Haryana Rain Alert
रात को 12 जिलों में बारिश
बता दें कि प्रदेश में देर रात 12 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इनमें कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद,अम्बाला, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत और नूंह शामिल हैं जबकि पानीपत और यमुनानगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम 7 मई तक ऐसा ही रहेगा।
7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) का आंशिक प्रभाव दिखेगा। जिसके चलते बीच-बीच मेंआंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है।Haryana Rain Alert