Movie prime

Haryana News: हरियाणा के हर जिले में बनाया जाएगा संस्कृति मॉडल कॉलेज, नायब सरकार ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों को संस्कृति मॉडल का दर्जा देने वाली सरकार अब प्रदेश के कॉलेजों को संस्कृति मॉडल की दहलीज तक पहुंचाने में जुट गई है। पहले चरण में प्रदेश के 22 जिलों के सह-शिक्षा (लड़के-लड़कियां) वाले कॉलेजों का चयन कर लिया गया है।
 
Sanskriti model college Haryana
इन कॉलेजों का हुआ चयन, अभी इतने बच्चे ले रहे शिक्षा

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार प्रत्येक जिले में संस्कृति मॉडल कॉलेज स्थापित करने की तैयारी कर रही है। जल्दी आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले में एक संस्कृति मॉडल कॉलेज बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक में बताया था कि प्रदेश के हर जिले में एक राजकीय मी कॉलेज को मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में एक कॉलेज का चयन कर लिया गया है। इन आदर्श संस्कृति कॉलेजों में उत्कृष्ट शैक्षिक मानक, समर्पित शिक्षण सुविधाएं और विद्यार्थी-कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों को संस्कृति मॉडल का दर्जा देने वाली सरकार अब प्रदेश के कॉलेजों को संस्कृति मॉडल की दहलीज तक पहुंचाने में जुट गई है। पहले चरण में प्रदेश के 22 जिलों के सह-शिक्षा (लड़के-लड़कियां) वाले कॉलेजों का चयन कर लिया गया है। अब इन कॉलेजों को तमाम सुविधाओं से जोड़ने का खाका बुना जा रहा है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चे अपने अधीनस्थ जिले के संस्कृति मॉडल सरकारी कॉलेज में दाखिला लेकर शिक्षा हासिल कर सके। 

इन कॉलेजों का हुआ चयन, अभी इतने बच्चे ले रहे शिक्षा

सरकार ने जिन 22 कोलेजों का चयन किया है, उनमें अंबाला जीसी अंबाला कैंट में 3733 बच्चे, जीसी भिवानी में 4600, चरखी दादरी राजकीय पीजी कॉलेज चरखी दादरी में 457, फरीदाबाद जीसी फरीदाबाद में 6392, फतेहाबाद जीसी टोहाना में 2261, गुरुग्राम जीसी गुरुग्राम में 7217, हिसार जीसी हिसार में 6180, झज्जर जीसी झज्जर में 2121, जींद जीसी जींद में 3266, कैथल जीसी कैथल में 1200, करनाल जीसी करनाल 4248, कुरुक्षेत्र जीसी बहरेन 665, महेंद्रगढ़ जीसी नारनौल में 3200 बच्चे पढ़ रहे हैं। इसके अलावा नूह जीसी थरूरू में 773, पलवल जीसी पलवल में 1286, पंचकूला जीसी सेक्टर-1 पंचकूला में 2820, पानीपत जीसी पानीपत में 1792, रेवाड़ी जीसी रेवाडी में 391, रोहतक एनआरएस जीसी रोहतक में 6781, सिरसा जीएनसी सिरसा में 3319, सोनीपत जीसी खरखौदा में 900 और यमुनानगर जीसी छछरौली में 1325 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन कॉलेजों का चयन किया गया है।

14 मानको को पूरा करने वाले कॉलेजों का हुआ चयन

सरकार ने 14 मानकों को पूरा करने वाले सरकारी कॉलेजों को ही संस्कृति मॉडल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया था। इनमें कॉलेज में साइस लैब, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब, डिजीटल लैब, अन्य लैब जैसे संगीत, स्मार्ट क्लास रूप के साथ स्मार्ट बोर्ड, डिजीटल लाईब्रेरी को उपलब्धता, 100 मीटर ट्रैक स्पोर्टस, डे केयर फैकल्टी, ऑडिटोरियम, सोलर पैनल, रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, इनकूबेशन सेंटर सहित छात्रों के लिए अन्य विशेष फैकल्टी होनी चाहिए।