Sports - इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रहाणे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय सफर को विराम देने का ऐलान किया।
रहाणे को विदेशी परिस्थितियों में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी कठिन पिचों पर कई यादगार पारियां खेलीं और टीम इंडिया को अनेक ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अपने शांत स्वभाव, तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और टीम के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे ने भारतीय क्रिकेट में एक विशेष पहचान बनाई। उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रहाणे का नाम भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में हमेशा याद किया जाएगा जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का परचम लहराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

