Movie prime

दिल्ली के लोगों के लिए रेखा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 50 करोड़ तक के परियोजनाओं की मंजूरी

CM रेखा गुप्ता ने राजधानी में यमुना की सफाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। अब दिल्ली जल बोर्ड ( Delhi Jal Board) को अपनी परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
दिल्ली के लोगों के लिए रेखा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 50 करोड़ तक के परियोजनाओं की मंजूरी

The bikaner News : दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की CM रेखा गुप्ता ने राजधानी में यमुना की सफाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। अब दिल्ली जल बोर्ड ( Delhi Jal Board) को अपनी परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम जल बोर्ड को अधिक स्वायत्तता और दायित्व ( Autonomy and obligation) प्रदान करेगा, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।


अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि अब जल बोर्ड 50 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं को खुद ही स्वीकृत कर सकेगा और उन्हें लागू भी कर पाएगा।

इन्हें दिए वित्तीय राशि के अधिकार 

बता दे की  इसी तरह जल बोर्ड के अध्यक्ष को 50 करोड़, सीईओ को 25 करोड़ और अन्य अधिकारियों को भी वित्तीय अधिकार दिए गए हैं, ताकि योजनाओं को फुर्ती और पारदर्शिता के साथ लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कारण जल आपूर्ति और यमुना सफाई से जुड़े कार्य ठप

पड़ गए थे, लेकिन अब नई सरकार की सक्रियता ( Government activism) से इन योजनाओं में तेजी लाई जा रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने इस फैसले को जनहित में लिया गया बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब शासन परिणाम-उन्मुख होगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। यमुना में गिरने वाले नालों की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), डीसिल्टिंग, पाइपलाइन और बूस्टिंग स्टेशन ( Pipeline and boosting station) जैसी परियोजनाएं अब तेज़ी से आगे बढ़ेंगी।