UP Weather Forecast Today: उफ ये गर्मी! यूपी में आसमान से बरस रही आग, जन जीवन हुआ बेहाल, जाने कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
जाने मौसम का पूर्वानुमान
UP Weather Forecast Today: बुंदेलखंड का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी ने कहर बरपा रखा है। हालांकि, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले जिलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में गर्मी की लहर अभी भी जारी है। कम से कम तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। लखनऊ और आसपास के जिलों में भी कुछ दिनों तक तापमान में कमी नहीं आएगी। धूप के कारण आर्द्रता बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने बताया, शुष्क मौसम के चलते गर्मी और लू बढ़ रही है। राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादातर तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
लखनऊ और आसपास के जिलों में गर्मी से कोई राहत नहीं:
राज्य में सोमवार को आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते दोनों जिलों में भारी बारिश हो रही है। गर्मी का असर कानपुर में भी देखा गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में भी अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को तापमान 42 डिग्री और सोमवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के दक्षिणी हिस्से में तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद:
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों के मामले में तुरंत जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में आज मौसम में कोई बदलाव नहीं है। ज्यादातर हिस्साओं में गर्मी और लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। यूपी के ज्यादातर इलाकों में लू के थपेड़ों से आम-जान ग्रस्त रहेंगे। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
यूपी में कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून जून की आखिरी हफ्ते में आने की उम्मीद है।