Haryana Weather Update : हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, आज अंधड़ के साथ होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसे धूलभरी अंधड़ चलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की 12 अप्रैल के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Also Read _
हरियाणा में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को मौसम एक बार फिर बदल जाएगा।आसमान में बादल रहेंगे और राज्य के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी चलेगी।17 अप्रैल के बाद तापमान में लगातार वृद्धि होगी।तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।Haryana Weather Update
बारिश से गिरा था प्रदेश में तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एम. एल. खीचड़ ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि हुई थी।तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है।लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।तापमान सामान्य से नीचे रहा।
हरियाणा में बारिश
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को सक्रिय होगा।इस वजह से कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है। 17 अप्रैल के बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
हरियाणा में कब आएगी मानसून
डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में औसत से अधिक बारिश रहेगी। जून महीने के आखिरी सप्ताह में प्री मानसून सक्रिय होगा। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून की बारिश हाेगी। 15 सितंबर तक मानसून सीजन की बारिश होंगी।Haryana Weather Update