Movie prime

CBSE Result 2025 Updates: CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 पर आया अपडेट, 15 मई को जारी होंगे परिणाम? 

यहां से करें डायरेक्ट चेक

 
cbse result 2025 updates

CBSE Result 2925 Updates: यूपी-बिहार के बाद अब सभी को CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि CBSE के नतीजे अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, CBSE बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। 

CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले नोटिफिकेशन भी जारी करेगा। हालांकि, अभी तक CBSE की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है कि CBSE 10th, 12th बोर्ड रिजल्ट 2025 15 मई को जारी होंगे। हालाँकि, CBSE की तरफ से ऐसा कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  

CBSE के नतीजे आप इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in 
results.gov.in 
umang.gov.in या UMANG App

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट केवल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर ही चेक करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों से बचें। कई वेबसाइट सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें पोस्ट करती हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अक्सर फर्जी खबरों पर विश्वास न करने की चेतावनी देता रहता है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले अधिसूचना जारी की जाएगी।