Movie prime

HBSE Result 2025 Topper: हरियाणा में द्वितीय स्थान पर रही जींद की बेटी यशिका, जानें कितने घंटे पढ़कर किया मुकाम हाशिल 

एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा यशिका ने 495 अंक लेकर हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यशिका का सपना है व सीए बनना चाहती है। यशिका पढ़ाई के साथ साथ बैडमिंटन में रुचि रखती है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। 
 
HBSE Result 2025 Topper: हरियाणा में द्वितीय स्थान पर रही जींद की बेटी यशिका, जानें कितने घंटे पढ़कर किया मुकाम हाशिल 

HBSE Result 2025 Topper : हरियाणा में आज बाहरवीं कक्षा के परिणाम आएं है।  जिसके बाद कोई होनहार बच्चों ने अपने स्कुल के साथ साथ अपने जिले का नाम रोशन किया है।

 बता दे की जींद जिले के इसमें नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा यशिका ने 495 अंक लेकर हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यशिका का सपना है व सीए बनना चाहती है। यशिका पढ़ाई के साथ साथ बैडमिंटन में रुचि रखती है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। 

नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा यशिका के हरियाणा में द्वितीय का समाचार मिलते ही स्कूल में खुशी का आलम छा गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। बच्चों व टीचरों ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। यशिका ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है, जैसे ही उसका नाम यश से शुरू होता है उसने हरियाणा में द्वितीय स्थान लेकर माता-पिता का यश बढ़ा दिया है।HBSE Result 2025 Topper

दिन में इतनी पढाई करती थी यशिका  

 

12वीं कक्षा में अव्वल रही यशिका ने बताया कि वो पढ़ाई के साथ साथ बैडमिंटन में रुचि रखती है, दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ती थी। उसने इसका श्रेय मां-बाप के साथ-साथ स्कूल स्टाफ को दिया, जिनके आशीर्वाद से इस मुकाम को छुआ है।HBSE Result 2025 Topper


यशिका के पिता सूरज ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर नाज है जिसने हरियाणा में हमारा नाम ऊंचा किया है, हमें यह विश्चास था कि जिले में जरूर कुछ पोजीशन आएगी, लेकिन हरियाणा में आने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेरी 2 बेटियां और एक बेटा हैं दोनों ही पढ़ाई में अवल्ल है।