Movie prime

Success Story: प्राइवेट जॉब छोड़कर 26 साल की ये लड़की बनी IAS अधिकारी, ऐसे किया अपने सपनों को साकार, लाखों लोगों के लिए बनी मिसाल 

उसके बाद आयुषी ने भुवनेश्वर के सीईटी(CET) यानी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग  करने के बाद आयुषी ने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी की।Success Story

 
Success Story: प्राइवेट जॉब छोड़कर 26 साल की ये लड़की बनी IAS अधिकारी, ऐसे किया अपने सपनों को साकार, लाखों लोगों के लिए बनी मिसाल 

IAS Ayushi Pradhan Success Story : देश में सरकारी नौकरी के लिए कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं होती है। लेकिन  UPSC की परीक्षा को सबसे कठिन माना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा को देते है।

बहुत ही कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने 3 बार UPSC की परीक्षा दी। हम बात कर रहे है IAS आयुषी प्रधान की।

आयुषी ओडिशा के बारीपदा की रहने वाली है। आयुषी का जन्म 02 दिसंबर, 1997 को हुआ था। आयुषी के पिता एक बैंक में कर्मचारी है और उनकी मां गृहिणी है।

आयुषी एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। आयुषी का सपना था कि वो अपनी कुछ अलग से पहचान बनाए। आयुषी को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। Success Story

आयुषी ने 10वीं की पढ़ाई बारीपदा के सेंट ऐन्स कॉन्वेंट स्कूल से की और 10वीं में उन्होंने 93.5% अंक हासिल किए। उसके बाद आयुषी ने भुवनेश्वर के मदर्स पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा को पास किया।

उसके बाद आयुषी ने भुवनेश्वर के सीईटी(CET) यानी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग  करने के बाद आयुषी ने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी की।Success Story

जॉब करने के साथ-साथ आयुषी ने MBA की पढ़ाई भी शुरू कर दी। उसके बाद आयुषी ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। तैयारी करने के बाद आयुषी अपने पहले प्रयास में इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गई, लेकिन 13 नंबरों से आयुषी परीक्षा में असफल रही।

उसके बाद फिर से परीक्षा की तैयारी की और दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक को हासिल किया और वो इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (IDES) में अधिकारी बनी।

लेकिन अभी भी आयुषी ने हार नहीं मानी और तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी और 2023 में 36वीं रैंक को हासिल किया। आयुषी को UPSC में IAS अधिकारी बन गई। Success Story