Movie prime

Success Story: शादी होने के बाद इस महिला ने UPSC में किया टॉप, HCS में भी हासिल की दूसरी रैंक 

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा मेन्स देनी पड़ती है।  मेन्स की परीक्षा पास होने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू देना होता है। बहुत कम लोग होते है जो इन तीनों परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है।

 
Success Story: शादी होने के बाद इस महिला ने UPSC में किया टॉप, HCS में भी हासिल की दूसरी रैंक 

IAS Dr. Pragati Verma Success Story : संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा देश में सबसे कठिन मानी जाती है। UPSC इस परीक्षा को तीन भागों में आयोजित करती है। पहली परीक्षा प्रीलिम्स की होती है।

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा मेन्स देनी पड़ती है।  मेन्स की परीक्षा पास होने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू देना होता है। बहुत कम लोग होते है जो इन तीनों परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है।

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने HCS में दूसरी रैंक को हासिल करने के बाद UPSC की परीक्षा को पास किया। हम बात कर रहे है डॉ. प्रगति वर्मा (Dr. Pragati Verma) की।

प्रगति हरियाणा के रोहतक के सब डिवीजन महम की रहने वाली हैं। प्रगति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महम से की। उसके बाद प्रगति ने  रोहतक के PGIMS  से MBBS की डिग्री हासिल की।IAS Dr. Pragati Verma Success Story

MBBS की पढ़ाई पूरी होने के बाद प्रगति ने PGIMER चंडीगढ़ से MD रेडियोडायग्नोसिस की डिग्री हासिल की। उसके बाद प्रगति ने 1 साल तक AIIMS दिल्ली और PGIMER चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर काम किया।

डॉ. प्रगति वर्मा ने डॉ. अतुल वर्मा से शादी कर ली और इनका एक बेटा राजवर्धन वर्मा है। हॉस्पिटल  में नौकरी करने के बाद प्रगति ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। UPSC की तैयारी करते समय प्रगति ने कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

 इससे पहले प्रगति ने 2021 में UPSC के प्रीलिम्स की परीक्षा दी। लेकिन प्रगति इसमें असफल रही। फिर अगले साल दोबारा परीक्षा दी और 
प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू पास करके 740वीं रैंक को हासिल किया।IAS Dr. Pragati Verma Success Story

इसके बाद प्रगति को DANICS कैडर दिया गया। लेकिन प्रगति इस रैंक से खुश नहीं थी। तो प्रगति ने 2023 में फिर से परीक्षा दी और 355वीं रैंक को हासिल की।