Movie prime

Sucess Story : 2nd रैंक लाकर रच दिया इतिहास, CA के बाद बनी IAS; जानें कौन हैं हर्षिता गोयल

हर्षिता ने बताया कि उनको ऐक्रेलिक पेंटिंग का शौक है। वे इसे रचनात्मकता और जिंदादिली दिखाने का शानदार तरीका मानती हैं। इसके अलावा, सिविल सेवा में उनकी दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में समाज की मदद करना चाहती हैं।

 
 CA के बाद बनी IAS

UPSC के परिणाम के बाद से ही राजस्थान के कई सितारे चमक उठे है।  बता दे की यह परीक्षा भारत की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। 
 जिसे पार लगाने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।  ऐसे में चुरू जिले की एक लड़की ने यूपीएससी परीक्षा 2024 के परिणाम में चमत्कार किया है।

 

 हर्षिता गोयल ने यूपीएससी परीक्षा 2024 के घोषित परीक्षा परिणाम में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके देश के साथ-साथ इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

 

चार्टर्ड एकाउंटेंट क्र रही थी हर्षिता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हर्षिता  वर्तमान में गुजरात के बड़ौदा में रह रही हैं।वह वहीं पली-बढ़ी और वर्तमान में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट है।उन्होंने बड़ौदा विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।


उन्होंने मंगलवार को घोषित परिणामों में यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।हर्षिता की उपलब्धि पर पूरा शहर खुश है।

उनके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है।उनकी इस उपलब्धि से उनका परिवार बहुत खुश है।उनका कहना है कि अगर इरादे मजबूत हैं, तो आपको सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।


हर्षिता ने बताया कि उनको ऐक्रेलिक पेंटिंग का शौक है। वे इसे रचनात्मकता और जिंदादिली दिखाने का शानदार तरीका मानती हैं। इसके अलावा, सिविल सेवा में उनकी दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में समाज की मदद करना चाहती हैं।

राजस्थान के कुछ अन्य युवाओं ने भी पास की ये परीक्षा 

वहीं, झुंझुनूं के आदित्य विक्रम ने 9वीं, जोधपुर के त्रिलोक सिंह करणोत ने 20वीं और बहरोड़ (अलवर) के उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल की है। त्रिलोक और उत्कर्ष का यह तीसरा प्रयास रहा। उधर जयपुर के 23 साल के दृष्टिहीन मनु गर्ग ने 91वीं रैंक हासिल कर चौंका दिया।