Bhojpuri Dance: खेसारी लाल यादव का नए गाने ने तोडे सरे रिकॉर्ड, 30 दिन से लगातार मिल रहे है इतने व्यूज
Bhojpuri Dance: भोजपुरी इंडस्ट्री को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है और आपको बता दें कि यहां कुछ ऐसा वायरल होता है जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसे शानदार सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के नाम शामिल हैं।
अक्सर भोजपुरी के कई गाने काफी ट्रेंडिंग रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें उनके साथ निशा पांडे नजर आ रही हैं। दोनों का यह गाना कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगा है।
जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'बाबू के बाबू' है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस निशा पांडे भी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच प्यार और रोमांस देखने को मिलता है। कभी-कभी दोनों फोन पर प्यार से बात करते नजर आते हैं। कभी-कभी दोनों डांस करते नजर आते हैं।
खेसारी लाल यादव और निशा पांडे के इस वीडियो को टी सीरीज हमर भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और संगीत देने का काम गौरव विशाल सिंह ने किया है। गीत रॉकी राज पांडे ने लिखे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने को 30 पहले ही रिलीजकिया था। खबर लिखे जाने तक इसे 6.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसका ट्रेंड भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ये वीडियो भी काफी धमाल मचाता नजर आ रहा है।

