Movie prime

Bhojpuri Song: पावर स्टार पवन सिंह का एक और 'पावर पैक', संचिता बनर्जी पर हुए फिदा, वीडियो को मिले 26 मिलियंस से ज्यादा व्यूज 

देखें ये वीडियो 

 
bhojpuri song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार- पवन सिंह का जलवा ही अलग है। पवन सिंह के गाने हो या इनकी फ़िल्में, सब कमाल होती हैं। इन दिनों इनका एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है! इस सुपरहिट गाने के बोल हैं- 'तोहरा गालिया के डिंपल' की!

इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है और यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने के वीडियो में संचिता बनर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और पवन सिंह का ठेठ देसी अंदाज देखने लायक है!

यह गाना पवन सिंह और संचिता बनर्जी की फिल्म 'क्रैक फाइटर' का है। इसे पवन सिंह और भोजपुरी की मशहूर सिंगर अलका सिंह पहाड़िया ने गाया है। पवन सिंह के फैन्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इसे यूट्यूब पर 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इस गाने को संचिता बनर्जी और पवन सिंह पर फिल्माया गया है। अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं और छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक दिया है।

‘क्रैक फाइटर’ का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म की कहानी और संवाद वीरू ठाकुर ने लिखे हैं।

गाने के वीडियो में पवन सिंह और संचिता की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। नीले रंग की ड्रेस में संचिता बनर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पूरे गाने में पवन सिंह और संचिता एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।