Bhojpuri Song: भोकाल मचा रहा है खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘कलम चबा गईनी' गाना, रिलीज होते ही इंटरनेट पर कर रहा है ट्रेंड
Khesari and Shilpi Raj Bhojpuri New Song: खेसारी लाल शिल्पी राज की आवाज भोजपुरी गाना ‘कलम चबा गईनी' का जादू इन दोनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह गाना भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है।
खेसारी और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj song) की आवाज में गाया गया यह भोजपुरी गाना लोगों द्वारा दिल खोलकर सुना जा है। यह गाना भोजपुरी भाषा में होने के बावजूद देश के हर कोने में सुना और देखा जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री अब बिहार से निकलकर देश के अन्य राज्यों में भी अपने गानों के दम पर पांव पसारने लगी है। Bhojpuri New Song
‘कलम चबा गईनी' गाने में खेसारी और डिंपल सिंह का कॉमेडी अंदाज दर्शकों को आया पसंद
भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘कलम चबा गईनी' में खेसारी लाल और डिंपल सिंह का कॉमेडी वाला अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। ‘कलम चबा गईनी' गाने में खेसारी लाल और डिंपल सिंह (Dimple Singh) कॉमेडी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। गाने को यूट्यूब पर 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया गया था, लेकिन क्रेज अब भी लोगों में नए गाने जैसा बना हुआ है। Bhojpuri New Song
इस गाने में खेसारी लाल की कॉमेडी देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। डिंपल सिंह का देसी अंदाज भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 85 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। Bhojpuri New Song
खेसारी और शिल्पी राज की जोड़ी पर एक बार फिर लगी हिट गाने देने की मुहर
खेसारी लाल और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj) ने अपने भोजपुरी अंदाज में इस गाने के तहत अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। इस जोड़ी द्वारा गाए गए ‘कलम चबा गईनी' गाने ने यह साबित कर दिया है कि यह जोड़ी अब हिट मशीन बन चुकी है। Bhojpuri New Song
पिछले कुछ वर्षों से खेसारी और शिल्पी राज लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रहे हैं। जिस कारण से अब खेसारी लाल और शिल्पी राज की फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में पहुंच गई है। इस गाने के व्यूज में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी यह गाना भी 100 मिलियन पार चला जाएगा। Bhojpuri New Song