Bhojpuri Song: खेतों में निरहुआ ने काजल राघवानी संग किया रोमांस, प्यारा गाना सुन डोला फेंस का मन
Bhojpuri Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बार चर्चा सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी की हो रही है।
काजल वैसे तो अक्सर खेसारी लाल यादव के साथ नजर आती हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेतों में निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। निरहुआ और काजल का गाना ‘रहिया धीरे धीरे’ यूट्यूब पर खूब चर्चाबटोर रहा है और उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं।Bhojpuri Video
गाने में काजल राघवानी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं, वहीं निरहुआ अपने देसी अंदाज में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खेतों की हरियाली, सिंपल लोकेशन और दोनों के डांस मूव्स ने इस गाने को अनोखा रंग दे दिया है।
‘रहिया धीरे धीरे’ को सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि दिल्ली, पंजाब, झारखंड और मुंबई के दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।Bhojpuri Video