Movie prime

Bhojpuri Song: निरहुआ-अक्षरा सिंह के इस गाने का पुरे यूपी-बिहार में है भौकाल, मिल चुके 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज, वीडियो वायरल 

देखें ये वीडियो 

 
bhojpuri song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का नाम सुनकर लोगों के चेहरे रोशन हो जाते हैं। दर्शकों को उनकी आवाज और अभिनय बहुत पसंद आता है। जब निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की बात आती है, तो फिर क्या ही कहने, फिल्म हो या गाना, सब कुछ हिट है बॉस! लेकिन इस बार निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ नहीं, बल्कि खूबसूरत भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। 

लेकिन आज निरहुआ का एक और गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में उनके साथ अक्षरा सिंह हैं। निरहुआ और अक्षरा सिंह का गीत "देखल करी कम जी", ट्रेंड कर रहा है। 

यह गाना उनकी फिल्म 'जान लेबू का' का है। इस गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत सराहा है। वीडियो में निरहुआ को अक्षरा सिंह से प्यार हो जाता है।

दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को जनता द्वारा बहुत सराहा जाता है। इस गाने में अक्षरा सिंह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और निरहुआ का स्टाइल भी कमाल का है। गाने में दोनों तूफानी रात में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गीत के बोल अरविंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और संगीत ओम झा द्वारा रचित है। इस गाने को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस वीडियो को SRK म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

इस रोमांटिक जोड़ी को भोजपुरी के दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है, और इस कारण से यह फिर से इंटरनेट पर छा रहे हैं।