Bhojpuri Song : बारिश के मौसम में आस्था सिंह के साथ रोमेंटिक हुए पवन सिंह, पूरी वीडियो में एक सेकेंड मत करना मिस
Bhojpuri Romentic song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह के मई महीने में लगातार गाने वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं उनके गानों पर उसे भी मिलियनों में आ रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) के नए गानों के साथ उनके पुराने गाने भी आजकल इंटरनेट पर खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इन दिनों पवन सिंह का एक पुराना गाना ‘पिया छोड़ दिही नां' भी लोगों को खुब पसंद आ रहा है।
वैसे तो भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के सभी गाने यूट्यूब पर जमकर धूम मचाते है। लेकिन उनके भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘पिया छोड़ दिही नां' ने दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ दी है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ने रिलीज के बाद से अब तक 113 मिलियन से अधिक व्यूज बटोर लिए हैं, यह गाना सबसे अधिक पसंद आने वाले भोजपुरी सॉन्ग में शामिल हो चुका है।
पावर स्टार पवन सिंह ने आस्था सिंह के साथ किया दिल को उनका रोमांस
‘पिया छोड़ दिही नां' भोजपुरी गाने पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी अभिनेत्री आस्था सिंह के साथ जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आस्था सिंह की परफॉर्मेंस और पवन सिंह की दमदार आवाज ने गाने को सुपरहिट बना दिया है।
इस गाने के साथ एक बार फिर पवन सिंह ने यूट्यूब पर अपनी पावर दिखा दी है। गाने में आस्था सिंह के रोमांटिक अंदाज और पवन सिंह की सुरीली आवाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इस गाने की यूट्यूब पर लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में हाई पैड लिस्ट में शामिल है पावर स्टार पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में और गाने देने वाले पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सभी बड़ी एक्ट्रेसेस संग काम किया है। पवन सिंह एक एक्टर होने के साथ ही कमाल के सिंगर भी हैं।
पाठकों को बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। इन दिनों पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियो के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब पवन सिंह का एक पुराना गाना ‘पिया छोड़ दिही नां' भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।