Bhojpuri song: पवन सिंह संग सोनम मलिक के रोमांस ने उड़ाया गर्दा, धाकड़ वीडियो देख डोला फेंस का मन
साल 2025 की शुरुआत में ही पवन सिंह ने इस गाने को गया था जिसे आज भी लोग खूब देख रहे हैं। इस गाने के साथ सोनम मलिक ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
Bhojpuri song:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह ने सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई गाने गए हैं। आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पवन सिंह के हजारों फैंस हैं। एक्टर का हर गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है।
सारेगामा भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ गाना ' आरा के ओठलाली' सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर गायिका कल्पना ने गया है। आशुतोष तिवारी ने इसमें लिरिक्स दिया है और प्रियांशु सिंह ने संगीत को और खास बना दिया है।
साल 2025 की शुरुआत में ही पवन सिंह ने इस गाने को गया था जिसे आज भी लोग खूब देख रहे हैं। इस गाने के साथ सोनम मलिक ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
उनके बोल्ड लुक, दमदार एक्सप्रेशन लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। वही पवन सिंह का एक्शन और रोमांस दोनों लोग पसंद कर रहे हैं।
इस गाने में आप एक मेले का दृश्य देख सकते हैं जहां पवन सिंह बुलेट से उतरते हैं और गुंडे को सबक सिखाते हैं।इसके बाद सोनम मलिक के साथ उनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन सिंह जमकर सोनम मलिक के साथ रोमांस कर रहे हैं।
4 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यह गाना अभी भी यूट्यूब की भोजपुरी ट्रेडिंग लिस्ट में बना हुआ है\