Movie prime

 Bhojpuri Song : रिलीज होते ही छा गया नया भोजपुरी गाना ‘कजरौटा', अरविंद अकेला कल्लू संग इस एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा 

नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri Song) ‘कजरौटा' में अरविंद अकेला कल्लू का स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को आज 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे ‘IVI BHOJPURI MOVIES' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है
 
 Bhojpuri Song : रिलीज होते ही छा गया नया भोजपुरी गाना ‘कजरौटा', अरविंद अकेला कल्लू संग इस एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा 

New Bhojpuri Song Kajrauta: भोजपुरी सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कजरौटा' आज रिलीज कर दिया गया है। इस भोजपुरी गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri Song) ‘कजरौटा' में अरविंद अकेला कल्लू का स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को आज 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे ‘IVI BHOJPURI MOVIES' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और अब तक इस गाने को 931306 से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ मुस्कान खान ने जबरदस्त डांस और अभिनय किया है।

अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिवानी सिंह (Shivani Singh) ने दी है ‘कजरौटा' गाने को आवाज 

आज सुबह रिलीज हुआ भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) ‘कजरौटा' फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिवानी सिंह (Arvind Akela kallu and Shivani Singh New song) ने अपनी आवाज दी है। गाने में मुस्कान खान ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने को देखकर दर्शकों द्वारा शिवानी सिंह की आवाज की गई खूब तारीफ की जा रही है। 

एक यूजर्स आशीष ने यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में लिखा, “अरविंद अकेला कल्लू भैया शिवानी सिंह का गाना बहुत दिनो बाद रिलीज हुआ है और इतना तगड़ा की सुनकर मजा आ गया"। एक अन्य यूजर्स मुन्ना शर्मा भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) की तारीफ में लिखते हैं, “कौन कहता है कि सिर्फ पवन, खेसारी और प्रमोद ही नए हिरोइन लाते हैं कल्लू जी भी किसी से कम थोड़े न है"।

सरगम आकाश ने दिया है इस खूबसूरत भोजपुरी गाने को म्यूजिक 

भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह के खूबसूरत भोजपुरी गाने ‘कजरौटा' (New Bhojpuri Song Kajrauta) को म्यूजिक से सरगम आकाश ने सजाया है। ‘कजरौटा' गाने में सरगम आकाश का म्यूजिक भोजपुरी संगीत को सुनने वाले फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल भागीरथ पाठक द्वारा लिखे गए हैं। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को यूट्यूब पर कुछ ही घंटे में 20000 के लगभग लाइक मिल चुके हैं। गाने को सबसे अधिक बिहार और उत्तर प्रदेश में पसंद किया जा रहा है।