Bhojpuri Song: खेसारी भैया के इन 4 भोजपुरी गानों ने उड़ा रखा है गर्दा, इंटरनेट पर लगातार 30 दिन से कर रहे है ट्रेंड
Khesari Lal Superhit Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मई महीने में अपने फैंस को नए गाने के रूप में कई बड़े तोहफे दिए। खेसारी ने मई महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। इस महीने उनके कई गाने 10 मिलियन पर भी हो चुके हैं। खेसारी लाल (Khesari Lal) के लगातार आ रहे हिट गाना के कारण अभी इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन भी कहा जाने लगा है। आज हम खेसारी लाल के मई महीने में दिए गए बड़े गानों (Khesari Lal song in May month) के बारे में बात करेंगे।
मई महीने का खेसारी लाल यादव का पहला गाना ‘शाम है धुआं धुआं' पहुंचा 18 मिलियन पार
खेसारी लाल यादव का 3 मई को पहला गाना ‘शाम है धुआं धुआं' यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस गाने को रिलीज होने के बाद अब तक 18 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव का सृष्टि भारती ने साथ दिया है।Khesari Lal Superhit Bhojpuri Song
यह गाना खेसारी लाल और पारुल यादव पर फिल्म आ गया है। इस गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। गाने के लिरिक्स आदर्श सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक मास्टर प्रिंस ने दिया है।
6 मई को रिलीज किया गया था खेसारी लाल का ‘कलकतवा के लईकी' गाना
खेसारी लाल यादव का दूसरा गाना तीन दिन बाद 6 मई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस गाने को ‘कलकतवा के लईकी' टाइटल दिया गया। यह गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आया। इस गाने को अब तक 72 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। Khesari Lal Superhit Bhojpuri Song
खाने को म्यूजिक श्यामसुंदर ने दिया है और लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इस गाने को अब तक 130000 लोग लाइक कर चुके हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और शिवानी सिंह मनीषा पर फिल्माया गया है।
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के ‘अहिरान' गाने ने मचाया धमाल
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए ‘अहिरान' भोजपुरी गाने को भी दर्शकों का अपार स्नेह मिला। यह गाना यूट्यूब पर 21 मई 2025 को अपलोड किया गया था और अब तक इस गाने को 72 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।Khesari Lal Superhit Bhojpuri Song
इस गाने की लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को देखकर फैंस द्वारा खेसारी लाल और शिल्पी राज की खूब तारीफ की जा रही है। यह गाना खेसारी लाल यादव आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह पर फिल्माया गया है।
एमपी, यूपी और बिहार में खेसारी लाल के ‘हेलो गाइज' गाने ने मचा रखा है तहलका
खेसारी लाल यादव की ‘Hallo Guys' गाने ने रिलीज होते ही एमपी, यूपी और बिहार सहित उत्तरी और मध्य भारत में तहलका मचा दिया था। इस गाने को यूट्यूब पर 18 मई को अपलोड किया गया था। गाने को अब तक 78 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और यूट्यूब पर दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।Khesari Lal Superhit Bhojpuri Song यह गाना Vannu D Great और Reyaj Premi पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक मास्टर प्रिंस ने दिया है। यह गाना उत्तरी भारत और मध्य भारत के राज्यों में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा भी खेसारी लाल यादव के ‘हंँसेलु काहे' और ‘चुम्मा लिए सारे अंग प' भोजपुरी गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हंँसेलु काहे' गाने को यूट्यूब पर 27 मई और ‘चुम्मा लिए सारे अंग प' भोजपुरी गाने को 29 मई को रिलीज किया गया था।