Bhojpuri Song: यूपी बिहार तक कहर ढा रहा है खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये नया गाना, बार बार देखा जा रहा है वीडियो
इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वाहवाही लुटनी शुरू कर दी है। लोग भोजपुरी भाषा के जन्म-जन्म गाने को देखकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के अभिनय और काजल राघवानी (Kajal raghavani) के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेडिंग कर रहा है। भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों का इस गाने को दिल खोल कर प्यार मिल रहा है। यह गाना भोजपुरी भाषा (Bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया है।
इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वाहवाही लुटनी शुरू कर दी है। लोग भोजपुरी भाषा के जन्म-जन्म गाने को देखकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के अभिनय और काजल राघवानी (Kajal raghavani) के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना' का है यह गाना
इन दिनों इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया गाना (Khesari Lal Yadav new song) जन्म-जन्म भोजपुरी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना' का है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह गाना बिहार के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।
पाठकों को बता दें कि भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav-Kajal Raghavani) की जोड़ी को हिट जोड़ी माना जाता है। यहीं कारण है कि जब भी इस जोड़ी का कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह कुछ ही समय में लाखों लोग देख लेते हैं।
आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जन्म-जन्म गाने की लिरिक्स
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गए गए रोमांटिक भोजपुरी गाने (Bhojpuri romantic song) जन्म-जन्म के लिरिक्स आशुतोष शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। आशुतोष शर्मा द्वारा लिखी गई इस गाने की लिरिक्स भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गाने को डायरेक्ट रजनीश मिश्रा द्वारा और एडिट हरीश चौधरी द्वारा किया गया है।