Movie prime

Bhojpuri स्टार खेसारी लाल का सपना चौधरी संग चला जादू,  हरियाणा से लेकर यूपी-विहार तक बार बार देखा जा रहा है ये धमाकेदार वीडियो 

इन दिनों सपना चौधरी का खेसारी लाल यादव के साथ डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो हरियाणवी गाने (Haryanvi song) ‘मटक-मटक' का है, जिसमें सपना चौधरी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के साथ जलेबी की तरह कमर मटकाते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

 
Bhojpuri स्टार खेसारी लाल का सपना चौधरी संग चला जादू,  हरियाणा से लेकर यूपी-विहार तक बार बार देखा जा रहा है ये धमाकेदार वीडियो 

Khesari Sapna Choudhary Dance  : हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सपना चौधरी इन दिनों हरियाणवी गानों के साथ भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने लगी हैं।

इन दिनों सपना चौधरी का खेसारी लाल यादव के साथ डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो हरियाणवी गाने (Haryanvi song) ‘मटक-मटक' का है, जिसमें सपना चौधरी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के साथ जलेबी की तरह कमर मटकाते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

हरियाणा के साथ यूपी, बिहार में भी ‘मटक-मटक' गाना उड़ा रहा है गर्दा 

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी पर फिल्माया गया हरियाणवी गाना ‘मटक-मटक' इन दिनों हरियाणा के साथ यूपी और बिहार में भी जमकर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को सुनने और देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

लोगों द्वारा इस गाने के डांस वीडियो को देखकर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को तारीफ की जा रही है। हरियाणवी ड्रेस में सपना चौधरी इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का हरियाणवी अंदाज भी लोगों को खुब पसंद आ रहा है।Khesari Sapna Choudhary Dance 

विश्वजीत चौधरी ने  दी है ‘मटक-मटक' गाने को आवाज 

हरियाणा के मशहूर सिंगर विश्वजीत चौधरी ने ‘मटक-मटक' गाने को अपनी आवाज दी है। विश्वजीत चौधरी की आवाज में गाए गए इस गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर फिल्माया गया है।

इस गाने के लिरिक्स आमीन बरोधी ने लिखे हैं और संगीत गुलशन म्यूजिक द्वारा दिया है। विश्वजीत चौधरी के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक अढ़ाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।Khesari Sapna Choudhary Dance