Movie prime

Khesari lal Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव के 'तू मुरली बजावत रहा' गाने पर मोरनी बनकर जमकर नाची प्रियंका सिंह

भगवान श्रीकृष्ण की रील पर 'तू मुरली बजावत रहा' गाने का जमकर प्रयोग को रहा है और फैंस की यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है। यूट्यूब पर भी तीन साल पुराना यह गाना अब फिर से वायरल होने लगा है। जहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में इसके व्यूव आ रहे है।
 
 Janmashtami 2025, khesari lal yadav, bhojpuri adda, bhojpuri news, bhojpuri song, bhojpuri krishna bhajan,

Khesari lal Bhojpuri Song : खेसारी: जन्माष्टमी पर्व नजदीक आते ही भगवान श्रीकृष्ण के गानों की धूम मच जाती है और हर तरफ जन्माष्टमि का रंग दिखाई देता है। ऐसे माहौल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने नहीं चले ऐसा कैसे हो सकता है। सालों बीत जाने के बाद भी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'तू मुरली बजावत रहा' गाना जमकर वायरल हो रहा है।

जहां पर भगवान श्रीकृष्ण की रील पर 'तू मुरली बजावत रहा' गाने का जमकर प्रयोग को रहा है और फैंस की यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है। यूट्यूब पर भी तीन साल पुराना यह गाना अब फिर से वायरल होने लगा है। जहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में इसके व्यूव आ रहे है। आपको बता दे कि 'तू मुरली बजावत रहा' गाना वर्ष 2022 में  भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की आई फिल्म  'बोल राधा बोल' का है। इस फिल्म में मेघा श्री लीड रोल किया है और इस फिल्म की उस समय जमकर तारीफ हुई थी। 

जमकर ट्रेंड हो रहा गाना 
'तू मुरली बजावत रहा' गाने को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व प्रियंका सिंह द्वारा गाया गया है। इस गाने के बोल जबरदस्त है। इसमें इमें मेघा श्री, खेसारी से कहती नजर आती हैं कि वह बांसुरी बजाएं ताकि वह मोरनी की तरह नाच सकें।

तीन साल पहले रिलीज हुआ था गाना  'तू मुरली बजावत रहा' गाना यूट्यूब चैनल पर लांच हुआ था।  Wave Music Express चैनल पर 16 दिसंबर 2022 को लांच हुआ था। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और लगभग तीन साल बीत जाने के बाद भी इसी तरह का प्यार मिल रहा है। जन्माष्टमी पर्व पर यह गाना हर तरफ चलता हुआ दिखाई देता है।  इस गाने को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जैसे ही जन्माष्टमी नजदीक आएगी तो इसके व्यूव तेजी से बढ़ने शुरू हो गए है।