Movie prime

Khesari Lal Yadav के नए भोजपुरी गाने ने उड़ा दिया गर्दा, 46 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो

भोजपुरी भाषा में गाए गए इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ दी है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का साथ भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने दिया है।
 
bhojpuri song

Bhojpuri Song :  भोजपुरी गाना ‘नींबू खरबूजा भईल 2' ने व्यूज़ के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 462 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव के ‘नींबू खरबूजा भईल 2'  गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं।

लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी भाषा में गाए गए इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ दी है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का साथ भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने दिया है। बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी ‘नींबू खरबूजा भईल 2' गाना खूब पसंद किया जा रहा है। 

खेसारी लाल यादव के इस गाने ने किए लोकप्रियता नए आयाम स्थापित

खेसारी और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में गाए गए ‘नींबू खरबूजा भईल 2' गाने ने लोकप्रियता के मामले में कई नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 465 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 25 लाख के लगभग लाइक मिल चुके हैं। 

भोजपुरी एल्बम ‘नींबू खरबूजा भईल 2' से लिया गया है यह गाना

खेसारी और करिश्मा कक्कड़ (Khesari Lal and Karishma Kakkar) का यह सुपरहिट गाना भोजपुरी एल्बम ‘नींबू खरबूजा भईल 2' का है। इस गाने ने खेसारी लाल यादव की स्टारडम को एक नई पहचान दी है। गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा का है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘नींबू खरबूजा भईल 2' को एडिट आनंद कुमार द्वारा किया गया है और प्रोडक्शन सुरज विश्वकर्मा का है।

भोजपुरी भाषा का खेसारी लाल यादव की आवाज में गया गाया यह गाना (Khesari Lal Yadav song) युवाओं के दिलों पर राज कर रहा है। इस गाने को आज भी लोगों द्वारा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। यही कारण है कि यह भोजपुरी गाना (latest Bhojpuri song)  सोशल मीडिया बार-बार ट्रेडिंग में आ जाता है।