Movie prime

Nirahua Songs: निरहुआ-आम्रपाली के इस भोजपुरी गाने ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, बार-बार देख रहे फैंस, वीडियो हुआ ट्रेंड

देखें ये वीडियो

 
nirahua songs

Nirahua Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे आज घर-घर में मशहूर हो चुकी है। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद है। लोग उनका नाम सुनकर ही सिनेमा हॉल में हलचल मचा देते हैं। यही वजह है कि उनके गाने और फिल्में हिट होती हैं। अगर आप भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी के फैन हैं तो यह खबर आपका दिल खुश कर देगी।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक जबरदस्त गाना इन दिनों सुर्खियों में है। जिसे दर्शक सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे के साथ जमकर रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है।

भोजपुरी गाना 'जहिया आइबा बियाह करे राजा' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है। इस गाने में उनकी केमिस्ट्री और आम्रपाली दुबे की खूबसूरती को काफी पसंद किया जा रहा है। यह हिट गाना फिल्म राम लखन का है जिसे श्याम देहाती ने लिखा है। कल्पना और आलोक कुमार ने इसे अपनी आवाज दी है।

रजनीश मिश्रा ने इसे अपना म्यूजिक दिया है. गाना एंटरटेनिंग है. जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.