google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेरराजस्थान

Holiday : कल से लगातार चार दिनों का अवकाश घोषित! राजस्थान समेत इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

Holiday : होली के इस पावन पर्व पर बच्चों के साथ साथ कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर आ रही है। बता दे की होली भारत के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा पसंद किये जानें वाले त्योहारों में से एक है, जो हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


यह त्योहार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए खुशी और उमंग लेकर आता है। रंगों, मिठाइयों और मस्ती से भरा यह त्योहार न केवल मनोरंजन का एक साधन है, बल्कि हिंदू धर्म में इसका गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।



इस वर्ष, 2025 में होली का मुख्य दिन 14 मार्च को पड़ता है, जो शुक्रवार है। देश के अधिकांश राज्य इस विशेष अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं, और कई स्थानों पर यह त्योहार चार दिनों तक चलता है, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज, बैंक और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं।

कहां-कहां मिलेगी 4 दिन की छुट्टी?
होली के इस पावन पर्व पर कर्मचारियों के साथ साथ बच्चों के स्कुल कॉलेजों की भी छुट्टियां है। बता दे की प्रदेश के साथ साथ कहाँ और कब ये छुट्टियां रहने वाली है इसकी जानकारी निचे दी गई है।

  1. राजस्थान: जयपुर और उदयपुर में रंगारंग होली के लिए 13-14 मार्च को छुट्टियां मिलेंगी।
  2. मध्य प्रदेश: भोपाल और इंदौर में भी दो दिन का अवकाश (Holiday) और सप्ताहांत के साथ 4 दिन का ब्रेक।
  3. दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 13-14 मार्च को छुट्टियाँ, जो सप्ताहांत के साथ बढ़ेंगी।
  4. हरियाणा, पंजाब, झारखंड: इन राज्यों में भी यही पैटर्न देखने को मिलेगा।
  5. हालांकि, दक्षिण भारत (जैसे तमिलनाडु, केरल) या पूर्वोत्तर राज्यों में होली का उत्साह कम होता है, इसलिए वहां केवल 14 मार्च को वैकल्पिक अवकाश हो सकता है, और 4 दिन का ब्रेक नहीं मिलेगा।
  6. उत्तर प्रदेश: मथुरा, वृंदावन और लखनऊ जैसे शहरों में होली का जोश देखते ही बनता है। यहां 13 और 14 मार्च को छुट्टियाँ संभावित हैं।
  7. बिहार: होली यहां बड़े उत्साह से मनाई जाती है, और दोनों दिन अवकाश के साथ सप्ताहांत जुड़ता है

Back to top button