कोलकात्ता

कोलकाता:-महिला से मारपीट व छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

कोलकाता : पारिवारिक विवाद को केन्द्र कर एक महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थानांतर्गत बलाई सिंघी लेन की है। अभियुक्तों के नाम गिरीश दास, संजय दास और मुकेश दास है। तीनों को रविवार को अदालत में पेश करने पर उन्हें 6 अप्रैल तक जेल हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार कीरात पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि किसी बात को लेकर उसका पड़ोस में रहनेवाले अभियुक्तों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्तों ने महिला से मारपीट एवं छेड़छाड़ की। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए महिला के परिवार के सदस्यों पर भी हमला किया गया। बाद में महिला की शिकायत पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में और अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!