google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsदेशधर्मराजनीतिवीडियो

I.N.D.I.A के खिलाफ शिकायत दर्ज:महाकाल की सवारी के दौरान थूकने वाले का घर ढहाया:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-उज्जैन प्रशासन ने महाकाल की सवारी निकलने के दौरान छत से‎ थूकने वाले एक आरोपी का घर बुलडोजर से गिरा दिया। उसे जेल भी भेजा गया है। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकल रही थी, तभी एक बिल्डिंग से‎ 3 लड़कों ने थूका और कुल्ला कर‎ पानी फेंका। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने‎ तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।
 अगर सवारी में शामिल लोगों के ऊपर छींटे पड़ जाते तो धार्मिक सद्भाव बिगड़ सकता था। एक साल पहले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रव हुआ था। फिर शहर भर में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। वहीं एक पक्ष का ये भी कहना है कि कुछ नादान लोगों ने कुल्ला किया या पानी फेंका। छोटी सी गलती पर मकान गिरा देना गलत है।

I.N.D.I.A के खिलाफ शिकायत दर्ज:

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखे जाने के खिलाफ दिल्ली के बाराखंबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि 26 विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का गलत इस्तेमाल किया है। इस नाम का चुनाव में दुरुपयोग हो सकता है। शिकायतकर्ता ने अपील की है कि 26 दलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
 NDA खेमे की पार्टियां लगातार विपक्षी गठबंधन के नामकरण पर सवाल उठा रही है। वहीं थाने में दर्ज कराए गए शिकायत में कहा गया है कि गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने से सभी भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं, क्योंकि उनकी पहचान ‘INDIA’ के नागरिक के तौर पर है।

देखे वीडियो👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

Back to top button