google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेर

गोकुल सर्किल के पास लग रहे दो दिवसीय विवाह पंजीयन शिविर का लाभ ले सभी कार्य एक छत के नीचे होंगे

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 22 फरवरी गुरुवार, पुष्टिकर सावा समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 24और 25 फरवरी को सूरदासाणी बागेची में विवाह पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। इसका समय सुबह 10 से शाम 05 बजे तक रहेगा।

नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार शिविर का प्रभारी कृष्ण कुमार छाबा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी को बनाया गया है। शिविर में पांच कार्मिकों की ड्यटी भी लगाई गई है। जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ लिपिक विनोद व्यास, कनिष्ठ लिपिक सुषमा गुजराती, कनिष्ठ लिपिक प्रभात गहलोत, सहायक कर्मचारी अशोक चांवरिया, सहायक कर्मचारी साजन जावा की ड्यूटी लगाई गई है।

ये कार्मिक अपने प्रभारी के निर्देशन में समिति को प्राप्त होने वाले विवाह पंजीयन के आवेदनों की जांच, पड़ताल करते हुए निर्धारित शुल्क जमा कर उनको निगम के मुख्य कार्यालय के विवाह पंजीयन अनुभाग में जमा करवाएंगे। पुष्टिकर सावा समिति के वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इस दौरान समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

Back to top button