संकल्प से सिद्धि, मोदी सरकार के 11 साल पर जिला कार्यशाला सम्पन्न
जैसलमेर।कैलाश बिस्सा । केंद्र में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धिया जन जन तक पहुचाने के लिये आज भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, व अभियान के सयोजक, सह सायोजकों ने भाग लिया ।
कार्यशाला को भाजपा संघठन के प्रदेश मंत्री आई दान सिंह भाटी ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुवे कहा की हमे लोगो के बीच जा कर ना सिर्फ़ मोदी सरकार की उपलब्धिया बतानी हे बल्कि कांग्रेस की मन मोहन सरकार की विफलताए भी बतानी हे । इसके लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तैयारी व मनन करना होगा । भाटी ने कई उदाहरणों के साथ कार्यकर्ताओ में आत्मविश्वास बढ़ाते हुवे कहा की पार्टी की नीतिया व केंद्र सरकार की उपलब्धिया इसकी पूर्ण जानकारी सभी कार्यकर्ताओ को होनी चाहिये तभी हम लोगो का विश्वास जीत सकेंगे ।
कार्यशाला को विधायक छोटू सिंह भाटी , जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा ने भी संबोधित किया । मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, सह सयोजक नारायण सिंह तंवर, मनोहर सिंह दामोदरा व महेंद्र तंवर के अलावा जिला महामंत्री सुशील व्यास व सवाई सिंह गोगली, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, एस सी मोर्चाध्यक्ष मुकेश पवाँर, आई टी प्रदेश सदस्य नरेन्द्र व्यास, जिला आईटी सयोजक गजेंद्र सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सिंह भाटी, उषा खत्री व मंडलों की टीमो ने भाग लिया ।