Movie prime

बोधगया टेंपल एक्ट 1949 के विरोध में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत जैसलमेर में सैकड़ों लोगों ने दी गिरफ्तारी

 
,,

THE BIKANER NEWS जैसलमेर lकैलाश बिस्साl भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आदेशानुसार पूरे देश में 9 अप्रैल 2025 को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया l इसी क्रम में जैसलमेर जिला मुख्यालय पर स्थित गांधी दर्शन हनुमान चौराहे से कलक्टर परिसर तक रैली निकालकर जिला कलक्टर प्रतापसिंह को ज्ञापन सौंप कर जेल भरो आंदोलन किया गया।


राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन की मुख्य मांगे भारत में मतदान ईवीएम मशीन की बजाय बेलेट पेपर से करवाने, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना करवाने , महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के पक्ष में , महापुरुषों के अपमान के विरोध में एवं अन्य कई मांगो को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी गई ।

जैसलमेर से भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिवदानाराम राठौड़ पारेवर, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक मालाराम हड्डा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के जिला संयोजक महेंद्र बौद्ध, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के जिला संयोजक झांझणराम गेंवा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला संयोजक केशराराम बारूपाल, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला संयोजक प्रेमाराम भील, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला संयोजक हनुमानाराम हटार, भारतीय बेरोजगार मोर्चा के जिला संयोजक गिरधारीलाल कोहली के साथ सैकड़ों की संख्या में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया।