Movie prime

जैसलमेर का 870 वा स्थापना दिवस आज,सोनार दुर्ग पर ध्वज फहराया गया

 
,,

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा) पीतपाषाण से जड़ित रेतीली लहराती समुद्री रज पर जड़ित त्रिकुटी पहाड़ी पर स्थित 99 बुर्ज का भव्य सोनार दुर्ग विश्व विख्यात में अपनी पहचान बनाने वाले जैसलमेर का आज 870 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

 आज सोनार दुर्ग के राजमहल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए ।
भारतीय परम्परा अनुसार यज्ञ पूजा अर्चना के साथ सीना तान के खड़ा सोनार दुर्ग पर भव्य ध्वज फहराया गया स्थापना के अवसर पर ठाकुर विक्रम सिंह नाचना राज परिवार के सदस्य ने जैसलमेर नगर वाशियो सहित देश विदेश में रहने वाले समस्त जैसलमेर वाशियों को जैसलमेर स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ मंगलमय की शुभकामनाएं प्रेषित की।