Movie prime

स्वर्णनगरी के मानव व्यास बने राजस्थान गो-ग्राम सेवा संघ के प्रदेश मंत्री

 
,,

जैसलमेर | कैलाश बिस्सा।राजस्थान गो-ग्राम सेवा संघ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का आयोजन संस्थापक सदस्य नरपतसिंह शेखावत एवं नवरंग शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना के निर्देशन में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


इस अवसर पर जैसलमेर के मानव व्यास को सर्वसम्मति से राजस्थान गो-ग्राम सेवा संघ का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी के बाद जिलों में अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति भी की जाएगी।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मानव व्यास ने बताया कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 58 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 35 सदस्यों को संरक्षक मंडल, 17 सदस्यों को परामर्श मंडल तथा 7 सदस्यों को विधि सलाहकार मंडल में मनोनीत किया गया है।


मानव व्यास ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर गौशाला संचालकों को आ रही समस्याओं का समाधान करना है। उनकी पहली प्राथमिकता जिले की गौशालाओं को समय पर अनुदान दिलवाना तथा विकलांग एवं नेत्रहीन गोवंश के संरक्षण के लिए विशेष सहायता सुनिश्चित करना रहेगा।