रहद पर कार्यकर्ताओ व सुरक्षा बल का बढ़ाया मनोबल-राठौड़
THE BIKANER NEWS जैसलमेर। भारत सरहद के जिलो की दो दिवसीय यात्रा पर पहुचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को देर रात जैसलमेर में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि हमारा न नेतृत्व कमजोर है ना ही सेना। हमने जो हमारा लक्ष्य रखा था उसे पूरा किया है। पहलगाव पर आतंकी हमले से लेकर पूरे ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुवे कहा कि पाकिस्तान ने जो घिनोना कार्य किया उसकी सजा हमने उसके घर मे घुस कर दी है और उसकी रक्षा प्रणाली को हमारी सेना ने मिटी में मिलाने का काम किया है।
विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि उसने पहले सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे व अब युद्धविराम पर सवाल उठा रहे है लेकिन कई मामलों में सभी बाते सावर्जनिक नही की जाती है।विपक्ष की इस गैर जिम्मेंदाराना हरकत पर अफसोस जाहिर करते हुवे कहा कि हमारे नेतृत्व पर पूरा भरोसा है व जो भी फैसला करेगा वो देश व दुनिया के हित मे ही होगा। सीज फायर का फैसला पाकिस्तान व भारत दोनों के शीर्ष सेना के अधिकारियों ने बात चीत के बाद लिया व भारत ने अपनी शर्तों पर लिया जिसका समय आने पर पूरी दुनिया को मालूम पड़ जायेगा।
आगे राठौड़ ने प्रशंसा करते हुवे कहा कि इस विषम परिस्थितियों में हमारी सेनाओं के साथ साथ हमारी जनता ,पुलिस व ज़िला प्रशासन सभी मोर्चो पर पूर्ण रूप से तैयार था साथ ही कार्यकर्ताओ में भी पूरा जोश था।
यही नहीं रुकते हुवे आगे कहा की दुश्मन अगर गलती करेगा तो भारत उसका मुहतोड़ जवाब देगा और आँतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि 15 से सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकालकर जनता व सेनिको का मनोबल बढ़ाने का काम किया जायेगा। इससे पूर्व रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामापीर दरबार मे दर्शन कर अमन चैन की दुवा मांगी व रात्रि विश्राम के बाद बुधवार लक्ष्मीनाथ मन्दिर दर्शन के बाद बाड़मेर हेतु प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी साथ थे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज, जिला संगठन प्रभारी राम स्वरूप गोधा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जुगल किशोर व्यास, स्वरूप सिंह हमीरा, महंत बाल भारती महाराज व जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली के साथ जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता व मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

