Movie prime

भजनलाल सरकार का बेरोजगारों को बड़ा तोहफा,इन 12 विभागों में होगी बंपर भर्तियां

 
भजनलाल सरकार का बेरोजगारों को बड़ा तोहफा,इन 12 विभागों में होगी बंपर भर्तियां
THE BIKANER NEWS:-  जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोक सेवा आयोग व अन्य के माध्यम से राजस्थान में आने वाले वर्ष में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बेरोजगारों को यह तोहफा दिया जा रहा है। इसके अलावा रीट परीक्षा के आयोजन की भी प्रक्रिया तेज कर दी हैं। ऐसे में बेरोजगारों के लिए आने वाला वर्ष 2025 काफी राहत लेकर आएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोकसेवा आयोग ने बुधवार को एक साथ कई भर्तियों को लेकर अधिसूचना जारी की। इन भर्तियों की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2025 में पूरी की जाएगी। इनमें सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की है। इसमें 52 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।  यह रही एक तालिका, जिसमें सभी भर्तियों और कुल पदों का विवरण दिया गया है: विभाग कुल पद राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 52453 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं संविदा लेखा सहायक सीधी भर्ती 2600 राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2041 पुस्तकालयाध्यक्ष/लाइब्रेरियन ग्रेड-3 548 वाहन चालक सीधी भर्ती 2756 राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी विभिन्न संवर्ग संविदा पदों पर भर्ती 2626 जेल प्रहरी भर्ती 803 वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2129 चिकित्सा शिक्षा विभाग 329 वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी 14 ऊर्जा विभाग 487 आरसीडीएफ 505 कुल योग 67291