Movie prime

 राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, 4 साल में इतने पद होंगे रिक्त, नई भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटी भजनलाल सरकार

शिक्षा विभाग में आगामी चार साल में 66 हजार से आधीक पद खाली होंगें इस हिसाब से यह सबसे बड़ी भरी होने वाली है। वहीँ दूसरे नम्बर पर गृह विभाग में भी 21 हजार से अधिक पद रिक्त होंगे।
 
4 साल में इतने पद होंगे रिक्त

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की प्रदेश में जो काफी समय से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे है उनका इन्तजार अब खत्म होने वाला है।  युवाओं को जल्द ही नई भर्तियों की सौगात मिलने वाली है। 

4 लाख पदों पर होगी नई भर्तियों 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य की भजनलाल सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में चार लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे के तहत सभी विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटानी शरू कर दी है । 

अगले 4 साल में 1 लाख 31 हजार से ज्यादा पद होंगें रिक्त 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह हुई बैठक में कार्मिक विभाग ने इन पदों की जानकारी दी थी।  विभागवार मिली जानकारी के अनुसार चार साल में 1 लाख 31 हजार 193 पद रिक्त होंगे। यह पद 52 सरकारी विभागों से जुड़े हैं। सरकार इन पदों को रिक्त होने के साथ ही भरने की तैयारी में जुट गई है।

इन पदों पर हो सकती है बड़ी भर्तियों 

मिली अंदरूनी जानकारी के अनुसार बता दे की  शिक्षा विभाग में आगामी चार साल में 66 हजार से आधीक पद खाली होंगें इस हिसाब से यह सबसे बड़ी भरी होने वाली है। वहीँ दूसरे नम्बर पर गृह विभाग में भी 21 हजार से अधिक पद रिक्त होंगे। तीसरे नम्बर पर स्वायत्त शासन विभाग है। इस विभाग में 9 हजार से अधिक पद रिक्त होंगें। इन बड़ी भर्तियों में युवाओं को रोजगार मिल सकता है 

वहीँ अन्य जानकारी के अनुसार 52 विभागों में से 14 विभाग ऐसे हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा पद रिक्त होंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग है, जिसमें आगामी चार साल में 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो सकती है।