Movie prime

Salary Hike : लाखों संविदाकर्मियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी, राजय सरकार का बड़ा ऐलान

 
,,

Salary Hike  : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा डेढ़ लाख से अधिक संविदाकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। संविदा कर्मियों की सैलरी में 2.94 % की बढ़ोतरी करने का फैसला सरकार ने लिया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से ही प्रभावी मानी जाएगी। गुरुवार शाम को इस बढ़ोतरी का ऐलान वित्त विभाग के द्वारा किया गया।


संविदा कर्मियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी 

 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संविदा कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। वेतन में 2.94% की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को 1 अप्रैल 2025 से ही प्रभावी माना जाएगा। यह बढ़ोतरी संविदा कर्मियों के लिए इसलिए ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महंगाई भत्ते और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है।Salary Hike

वेतन बढ़ने से कर्मचारियों के बीच खुशी 

 सैलरी बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि सरकार 4% तक वेतन वृद्धि करेगी लेकिन सरकार के द्वारा 2.94 परसेंट ही बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों की सैलरी में 300 से ₹1500 तक की बढ़ोतरी होगी जो की सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों के सैलरी में भी सरकार को करना चाहिए। हालांकि कर्मचारी इससे भी खुश है।Salary Hike


 संविदा कर्मी कर रहे हैं परमानेंट करने की मांग 

 मध्य प्रदेश के संविदा कर्मी सरकार से लगातार उन्हें परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं।  इसके लिए राज्य में संविदा कर्मियों के द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया है। हालांकि सरकार ने अभी तक संविदा कर्मियों को परमानेंट करने पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा भी कई बार नियमितीकरण की मांग उठाई गई है।Salary Hike