Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: आज कैसा रहेगा आप के लिए शनिवार का दिन, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल
Horoscope 28 June 2025, राशिफल 28 जून 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 28 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 28 जून 2025, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि- प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। धन का लेन-देन सावधानी से करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि, कार्यों का दबाव भी बढ़ेगा। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। हेल्दी हैबिट्स अपनाएं। आज घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। इनवेस्टमेंट के नए विकल्पों पर नजर रखें। सिंगल जातकों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
वृषभ राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत का उत्तम दिन है। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लोग आपके कार्यों से इंस्पायर होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। सिंगल्स की लाइफ में एक्स-लवर की वापसी होगी। जिससे लव लाइफ में खुशहाली आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी डाइट लें। खूब पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। मैनेजमेंट में आपकी अच्छी छवि बरकरार रहेगी। धन-संपत्ति से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों छुटकारा मिलेगा। आज आप फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। समाज में सराहे जाएंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें। ऑफिस में सभी कार्यों को बड़े जिम्मेदारी से संभालें। इससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।
कर्क राशि- आज जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। घर में स्ट्रेसफुल माहौल रहेगा। फैमिली फंक्शन के दौरान तनाव बढ़ सकता है। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
सिंह राशि- आज पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हों। यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स को हासिल करने के लिए महत्वकांक्षी नजर आएंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। सिंगल जातकों की आज किसी खास से मुलाकात होगी। जिसके साथ आपका आचार-विचार मेल खाएंगे।
कन्या राशि- आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। घर में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और एक-दूसरे से अपने इमोशन्स और ड्रीम्स शेयर करें। प्रेमी की प्रशंसा करें।इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। सिंगल जातकों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी।
तुला राशि- आज नए बिजनेस की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य साथ देगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आज आर्थिक स्थिति को मजूबत करने के लिए नया प्लान बनाएं। अपने बजट पर ध्यान दें। व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि: काम के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। रात में सावधानी से गाड़ी चलाएँ और सड़क के नियमों का पालन करें। आपके रोमांटिक जीवन में प्यार और जुनून बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत और प्रगाढ़ रहेंगे।
कुंभ राशि- व्यापार में मुनाफा होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन या इंक्रीमेंट होगा। छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
मीन राशि- आज मीन राशि वालों का हर कार्य में भाग्य साथ देगा। नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। फैमिली के सपोर्ट से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।