Movie prime

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला

 
Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला
THE BIKANER NEWS:-Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीत महामुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल सामने आ गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 08 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। जिसके लिए पीसीबी राजी हो गया है। हालांकि उन्होंने शर्त रखी है कि साल 2027 तक भारत में भी खेले जाने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर ही खेले जाएंगे। इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेलेगी। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जो कि 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहें होंगी। टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 02 मार्च को खेलेगी। वहीं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। जिसका आयोजन कराची में किया जाएगा।