Movie prime

महर्षि अकादमी द्वारा आयोजित फुटबॉल समर कैम्प का शुभारंभ

 
,,

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर
महर्षि अकादमी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप का आयोजन दिनांक 21 मई 2025 से शुरू किया गया जिसमें पहली बार में 50 से ज्यादा बच्चों ने कैंप में भाग लिया

साथ में सभी बच्चों को फुटबॉल की नई तकनीकों के साथ नऐ-नऐ फन गेम खिलाये गए बच्चों को फुटबॉल की बारिकियों और नए तोर तरिको से समझाया गया फुटबॉल कैंप में कोच के रूप में पी.टी.आई.मानक चंद सुथार और आशीष किराडू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया आप सबको बताते हुए मास्टर उदय क्लब के सचिव और वरिष्ठ कोच (शंकर जी बोहरा) द्वारा भी बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया गया

प्रधानाध्यापक महर्षि स्कूल के श्रीमान राहुल जी किराडू द्वारा  इस ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप का आयोजन रखने का मकसद एक ही था की ग्रीष्मकालीन स्कूलों की 45 दिनों की छुट्टियों में बच्चे इधर-उधर ना घूमे और मोबाइल जैसे फोन से दूरी बनाए रखें खेल खेलने से शारीरिक रूप से मानसिक रूप से बच्चा स्वस्थ रह सके।।