Movie prime

 राजस्थान में गैस सिलिंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल, यहाँ चके करें, बीकानेर, जोधपुर समेत अपने शहर के नए रेट

 
k

Rajasthan LPG cylinder Price Hike : राजस्थान समेत देशभर में गैस सिलिंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बता दे की अगर आप गैस सिलिंडर खरीदने तो आमजन को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। आज सुबह से नहीं रेट लागु हो गए है। बता दे की मिडिल ईस्ट में तनाव अब आपके घर पर असर डालने वाला है.जानकारी के लिए बता दे की ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसके बाद आयात होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

एलपीजी सिलेंडर अब महंगा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

देशभर के महानगरों में अब नए रेट

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है.

दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है.

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1835 रुपये मिलेगा.

राजस्थान के विभिन्न जिलों में नई कीमतें

7 मार्च 2026 से राजस्थान के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं।

जयपुर में घरेलू सिलेंडर ₹916.50 और कमर्शियल ₹1,911.00 में मिलेगा.
जोधपुर में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹920.50 और कमर्शियल के ₹1,922.50 पहुंच गए हैं.

अजमेर में नई कीमतें क्रमशः ₹918.00 और ₹1,863.00, कोटा में ₹934.00 और ₹1,952.50, उदयपुर में ₹944.50 और ₹1,980.50, तथा बीकानेर में घरेलू सिलेंडर ₹924.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹1,936.50 की दर से उपलब्ध होगा.