Jaiselmer Road Accident: जैसलमेर में स्विफ्ट कार के साथ आमने सामने भिड़ा फौजियों का ट्रक, एक की मौत
Jaiselmer Road Accident: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक दर्दनाक हादसे में हवलदार की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दे की यह हादसा जैसलमेर-लोंगेवाला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को हुआ था. गमनेवाला गांव के पास सेना के एक ट्रक और स्विफ्ट कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे हवलदार राजविंदर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक हवलदार मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और वर्तमान में जैसलमेर आर्मी कैंट में तैनात थे.
2 घंटे तक की कड़ी मेहनत के बाद निकालa शव
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की आमने सामने की टक्कर इतनी तेज थी की हवलदार की निजी स्विफ्ट कार आगे से पूरी तरह पिचक गई. हादसे के बाद हवलदार राजविंदर सिंह का शव मलबे में तब्दील हो चुकी कार के भीतर बुरी तरह फंस गया था. सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को बाहर निकालने के लिए सेना के रिकवरी वाहन और भारी मशीनों की मदद ली गई. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के हिस्सों को काटकर हवलदार के पार्थिव शरीर को बाहर निकाला जा सका.
दोपहर 3 बजे के आसापास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हवलदार राजविंदर सिंह शुक्रवार को अपनी निजी कार से लोंगेवाला में तैनात अपने दोस्तों से मिलने गए थे. दोपहर करीब 3 बजे जब वे जैसलमेर कैंट की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. घटना के बाद सेना के जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है.
आज होगा पोस्टमार्टम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हादसे के बाद पुलिस ने शव को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. शनिवार को सेना के अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं.

