Movie prime

T20 वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद: 15 फरवरी को होगा भारत-पाक का महामुकाबला

 
,,
THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर,, 25 नवंबर:क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज 2026 में होने वाले पुरुष T20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
​भारत-पाक एक ही ग्रुप में
सबसे बड़ी खबर यह है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर एक ही ग्रुप (ग्रुप A) में रखा गया है। दोनों देशों के बीच 'महामुकाबला' 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।
​टीम इंडिया का शेड्यूल:
डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगा।
​7 फरवरी: भारत vs USA (मुंबई)
​12 फरवरी: भारत vs नामीबिया (दिल्ली)
​15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
​18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड (अहमदाबाद)
​फाइनल कहां होगा?
टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो यह मैच कोलंबो में होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो खिताबी जंग दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम—अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।​