बंगाल:-प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल,इन जिलो में 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान
बंगाल खबर:- कोलकाता : आराम के दिन खत्म होने वाले हैं! राज्य के अधिकांश जिले एक बार फिर गर्मी से झुलसेंगे। ऐसी खबर मौसम विभाग की ओर से दी गई है। बताया गया है कि सोमवार से महानगर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। कुछ दिनों से बारीश हाेने के कारण मौसम थोड़ा सुहाना बना हुआ था।
उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली थी। हालांकि माौसम विभाग ने बताया है कि यह राहत खत्म होने वाली है, क्योंकि आने वाले दिनों में महानगर के तापमान में वृद्धी होगी।
4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार महानगर में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि कोलकाता का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस क्रम में रविवार को कोलकाता अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जिलों में बूंदा बांदी वाली बारीश हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार से आसमान साफ होने लगेगा और धूप की तीव्रता बढ़ जाएगी।
कैसा रहेगा उत्तर बंगाल का मौसम
उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि कुछ दिनों बाद उत्तर बंगाल में भी तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

