महिला दिवस के उपलक्ष्य में 40 महिला शक्तियों एवम 15 संगठनों को मिला रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम – विधायक जेठानंद जी व्यास
शिक्षित एवम सशक्त नारी, समृद्ध समाज का आधार है – रोटे गोपाल अग्रवाल
ऐसे ही ऊर्जावान विचारों के आदान प्रदान के बीच महिला दिवस के उपलक्ष्य में 40 महिला शक्तियों एवम 15 संगठनों को मिला रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड
महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बीकनेर रॉयल्स द्वारा स्व. गोमादेवी चेरीटेबल फॉउंडेशन और नारी शक्ति वीमेन पावर, बीकनेर शाखा के सहयोग से रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब सचिव रोटे सुनील चमड़िया ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य, समाजसेवा, खेल कूद या किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से प्रमुख डॉ सोनाली धवन, कृषि विश्वविद्यालय की डीन डॉ विमला डुकवाल सहित 40 विशिष्ट महिलाओं और 15 महिला संगठनों का सम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि विशेष योगदान देने की दिशा में वेट लिफ्टर रेखा आचार्य एवम नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा चौधरी को स्व. श्रीमती गोमादेवी चमड़िया चेरीटेबल फॉउंडेशन द्वारा नगद पुरुस्कार दे कर प्रोत्साहित किया गया।
प्रकल्प संयोजक रोटे डॉ सुनील गेरा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप बीकनेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, रोटरी के पूर्व प्रांतपाल और समाजसेवी राजेश चूरा, रोटे अनिल माहेश्वरी, सहायक प्रांतपाल डॉ मनोज कुडी, श्रीमती मंजू नैन गोदारा, बीजेपी शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवम गोमादेवी चेरीटेबल संस्थान से अनिल चमड़िया, नारी शक्ति वीमेन पावर (बीकनेर शाखा) से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा चौधरी, श्रीमती मधुर खत्री आदि थे।
रोटे जगदीप ऑबेरॉय ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बीकाजी, बुल पावर से शरद आचार्य, सिंथेसिस कोचिंग से डायरेक्टर श्री जेठमल सुथार, रिद्धि सिद्धि भवन से विनोद गोयल और समाजसेवी विनोद बाफना, श्री कन्हैया लाल बोथरा आदि ने सहयोगी स्वरूप अपना योगदान किया।
प्रकल्प संयोजक विपिन लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
महिलाओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की, बीकनेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीजेपी की शहर अध्यक्ष श्रीमति सुमन छाजेड़ ने इस प्रकार के आयोजन को नारी उत्थान की दिशा में समाज में नितांत आवश्यक बताया एवम इस हेतु रोटरी रॉयल्स एवम सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।
पूर्वप्रांतपाल रोटे राजेश चुरा ने सभी को रोटरी की कार्यशैली एवम क्रियाकलापों की जानकारी दी एवम सफल आयोजन हेतु रोटरी रॉयल्स एवम सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
उद्योग जगत से पधारे श्री कन्हैया लाल बोथरा, विनोद बाफना, विनोद गोयल आदि ने रोटरी क्लब रॉयल्स को इस उपयोगी एवम सफल आयोजन की बधाई दी एवम ऐसे आयोजन हर वर्ष करवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में क्लब परिवार से संयोजक स्वरूप रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, आनंद आचार्य, विपिन लड्ढा, डॉ पुनीत खत्री, नितेश रंगा, ऋषि धामु, जगदीप सिंह ऑबेरॉय, डॉ शिशिर शर्मा, डॉ सुनील गेरा, श्रवण सैनी, गोविंद भादू, विनय बिस्सा, मनीष चमड़िया, देवेंद्र सिंह तंवर, डॉ संदीप खरे, अनिल जोशी आदि ने योगदान दिया।
मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं रविन्द्र हर्ष ने किया।