google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsफ़िल्मी

Oscars 2023: भारतीय फिल्म RRR के नाटु-नाटु को मिला ऑस्कर

 मनोरजंन:-दुनियाभर में इस समय अकादमी पुरस्कार की धूम देखी जा रही है। इस साल भारतीयों की नजर खास तौर से इस फंक्शन पर बनी हुई थी क्योंकि साउथ फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा दो अन्य कैटेगरी में भी इंडिया को नॉमिनेशन मिला था।
95 वें एकेडमिक अवॉर्ड्स की सुबह भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आई है क्योंकि नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा थे एलीफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के सम्मान से नवाजा गया।

Oscar Awards 2023 आरआरआर के नाम

एसएस राजामौली की फिल्म का गाना नाटू नाटू लगातार सफलता के झंडे गाड़ रहा है। इस फिल्म को देश के साथ विदेशों में भी सराहना मिल रही है। अवॉर्ड की ट्रॉफी गाना लिखने वाले चंद्रबोस और एमएम किरवाणी ने ली और इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।
इन दोनों ने अवॉर्ड की अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। बता दें कि यह गाना अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया पहला भारतीय गाना है और इसने 15 गानों को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछले साल जब फिल्म को अमेरिका में रिलीज किया गया था उसके बाद से गाना ग्लोबल सेंसेशन बन चुका है। गाने को मिले पुरुस्कार की खबर ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Back to top button