google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेरराजस्थान

Bikaner News: बीकानेर के म्यूजियम पॉइंट पर एक करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा ओवरब्रिज, सरकार ने दी मंजूरी

बीकानेर शहर में म्यूजियम पॉइंट के पास लोगों द्वारा पिछले काफी समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, जिसको देखते हुए सरकार ने अब म्यूजिक प्वाइंट के पास ओवरब्रिज बनाने हेतु एक करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

Bikaner News: राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में सरकार ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज बनाने हेतु मंजूरी दे दी है। बीकानेर शहर में म्यूजियम पॉइंट के पास लोगों द्वारा पिछले काफी समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, जिसको देखते हुए सरकार ने अब म्यूजिक प्वाइंट के पास ओवरब्रिज बनाने हेतु एक करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

पाठकों को बता दें कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के म्यूजियम प्वाइंट पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एक करोड़ रुपए का बजट पारित किया है।

म्यूजियम पॉइंट पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को मिलेगा ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा

बीकानेर शहर में म्यूजिक पॉइंट के पास ओवरब्रिज ना होने के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर में इस सड़क पर ट्रैफिक का लोड अधिक होने के कारण आए दिन होने वाले हादसों का डर भी बना रहता है।

इसके अलावा लोगों का काफी समय भारी ट्रैफिक के कारण खराब हो रहा है। जिस कारण से पिछले काफी समय से आमजन और लोकल नेताओं द्वारा म्यूजियम पॉइंट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। जिसे सरकार द्वारा अब मंजूरी दे दी गई है।

एक करोड़ की लागत से बनाया जाएगा म्यूजियम पॉइंट पर ओवरब्रिज

बीकानेर शहर में म्यूजियम पॉइंट के पास सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की राशि खर्च कर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस ओवरब्रिज को बनाने हेतु मंजूरी देने के बाद अब विभाग द्वारा निर्माणकार्य हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस ओवर ब्रिज के अलावा शहर में दो अंडर ब्रिज के निर्माण हेतु भी 35 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। शहर में एक साथ दो अंडर ब्रिज और एक ओवरब्रिज का निर्माणकार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को ट्रैफिक से हो रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button